आखिर सिद्धू ने किसके लिए कहा- हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे

By अंकित सिंह | Apr 22, 2021

पंजाब में कांग्रेस के लिए मुश्किलें कम होती हुई नजर नहीं आ रही है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के अंदर गुटबाजी अपने चरम पर है। इन सबके बीच कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, सत्ताधारी पार्टी बेचैनी के साथ सिद्धू को चुपचाप सुन रही है। कोई नेता फिलहाल उनसे बात करने सामने नहीं आ रहा। इतना ही नहीं, सिद्धू प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लगातार पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साध रहे हैं। अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस को वो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। सिद्धू यह आरोप लगा रहे हैं कि सरकार ड्रग मामले को लेकर कोई एक्शन नहीं ले रही है। सिद्धू हर रोज राज्य सरकार के सामने अलग-अलग तरह के सवाल उठा रहे हैं जिससे पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हाल में ही सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा कि हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे। इसके साथ-साथ सिद्धू ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा किया सरकार या पार्टी की नाकामी नहीं है, बल्कि एक आदमी है जिसने दोषियों से हाथ मिलाया हुआ है। हालांकि, सिद्धू ने अपने ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिया है और सवाल जस का तस बना हुआ है कि आखिर वह एक आदमी कौन है। हालांकि जिस तरीके से सिद्धू का इस वक्त कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ तकरार चल रहा है उससे इस बात का तो अंदाजा लगाया ही जा सकता है कि आखिर सिद्धू की नजरों में वह आदमी कौन है। अपने इस ट्वीट के साथ सिद्धू ने एक वीडियो भी अपलोड किया है। अपने इस वीडियो में वह 2017 में  भाजपा छोड़ने के बाद अपने दिए बयानों को रखा है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी का असर, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत घटी

आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस के अंदर कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा हैइसकी शुरुआत तब हुई थी जब अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मनमुटाव की खबरें सार्वजनिक हुई। गिने-चुने कुछ ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। लेकिन वहां भी पार्टी के अंदर गुटबाजी आने वाले दिनों में उसके लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। छत्तीसगढ़ में भी गुटबाजी की खबरें रहती है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में तो हमने प्रत्यक्ष रूप से देख ही लिया और पंजाब में भी उठापटक लगातार जारी रहता है। पंजाब में अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच मुलाकात तो जरूर हुई लेकिन मामला बनता दिखाई नहीं दे रहा।

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति ने 6 सीटें निर्विरोध जीतीं, 11 सीटों पर कल मतदान होगा

बंगाल में Suvendu Adhikari का मास्टरस्ट्रोक, Gorkha युवाओं के लिए EFR में 1000 भर्तियां

Modi-Trump meet: मोदी शांत और संयमित, मैं वैसा नहीं... G7 में ट्रंप ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

Micro Cheating: एक्स की फोटो लाइक करना और कलीग से फ्लर्ट करना क्यों है रेड फ्लैग?