Bhojpuri: आखिर Akshara Singh को क्या आया इतना गुस्सा, लुक देख कर आपके भी उड़ जाएंगे होश

By अंकित सिंह | Aug 26, 2023

आने वाली भोजपुरी फिल्म 'अक्षरा' का मेकर्स ने फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इसमें अक्षरा सिंह दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री को इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जाना जाता है। वह कई मशहूर हिंदी रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने 13 साल के करियर में जबरदस्त परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता है। अभिनय के अलावा, उनमें गायन कौशल और कई गानों में अपनी आवाज देने का भी हुनर ​​है। पोस्टर एक दिलचस्प एक्शन ड्रामा का वादा करता है क्योंकि अभिनेत्री को पारंपरिक पोशाक में और कोइता के साथ पोज देते हुए देखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss के घर में अपना जलवा बिखेर चुके हैं भोजपुरी के ये स्टार्स, इसमें Ravi Kishan से लेकर Monalisa का नाम

मशहूर अभिनेत्री हैं अक्षरा

अक्षरा सिंह भोजपुरी की काफी मशहूर अभिनेत्री हैं। उनकी जोड़ी खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ काफी मशहूर रही। पवन सिंह और उनके बीच रिश्ते को लेकर भी सुर्खियां रही। हालांकि अब दोनों एक दूसरे पर वार करने का मौका भी नहीं छोड़ते हैं। इससे पहले गोविंदा का एक गाना 'एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे' को भोजपुरी में रीक्रिएट किया गया है। यह गाना गोविंदा और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया था। लेकिन इसके भोजपुरी वर्जन में करण खन्ना और अक्षरा सिंह दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को खूब प्यार मिल रहा है। इससे यूट्यूब पर टिप्स भोजपुरी की ओर से लांच किया गया है। अब इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Islamabad के PIMS अस्पताल में आग लगने से 14 नवजातों की मौत, जांच समिति गठित

Khelo India Samvad: 2036 Olympics की राह और विकसित भारत के विजन पर Youth से संवाद करेंगे PM Modi

Sanjay Manjrekar ने ICC और BCCI को घेरा: Jaiswal और Suryavanshi के बर्ताव पर दी कड़ी चेतावनी

Delhi Lakshmi Yojana: महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे 2500 रुपये