Khelo India Samvad: 2036 Olympics की राह और विकसित भारत के विजन पर Youth से संवाद करेंगे PM Modi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2026

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को ‘खेलो इंडिया संवाद’ में युवाओं से बातचीत करेंगे जो देश की खेल यात्रा में युवाओं को शामिल करने, उनकी आकांक्षाओं को साझा करने और मजबूत युवा-नेतृत्व वाले ‘विकसित भारत’ के लिए विचार जानने के प्रयासों का हिस्सा है। मोदी का यह वर्चुअल संबोधन खेल, ओलंपिक की आकांक्षाओं, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशा मुक्त युवा जैसे पांच विषयों पर आधारित होगा। भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार, कोचिंग, समावेशी भागीदारी और प्रतिभा पहचान, पारदर्शी चयन और खिलाड़ियों के दीर्घकालिक विकास से 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी भी इस संवाद के उद्देश्यों का हिस्सा है।

बयान में कहा गया है, ‘‘यह कार्यक्रम युवाओं को देश की खेलों से संबंधित महत्वाकांक्षाओं से जुड़ने का एक सीधा जरिया होगा जिससे यह भी सुनिश्चित होगा कि उनके विचार और दृष्टिकोण भारत के युवा और खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर चल रही चर्चा का हिस्सा बनें।’’

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है जिसमें एक स्वस्थ, अनुशासित और खेलप्रिय राष्ट्र का निर्माण करना है तथा साथ ही युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास एजेंडा के केंद्र में रखना है। इस पहल की एक प्रमुख विशेषता यह होगी कि इसमें खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं और देश के शीर्ष खिलाड़ियों और पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद होगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने Cyber Fraud के आरोपी को दबोचा, फर्जी पेमेंट दिखाकर ठगे 30 लाख रुपये

Bihar में Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान: 3 नई योजनाओं से महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, सशक्त होगा बिहार

Gandak नदी का जलस्तर बढ़ा, Bihar में बाढ़ का खतरा; CS ने की आपात बैठक

Samajwadi Party ने किया Stree Samman Samriddhi Yojana का एलान, 2027 में लागू करने का वादा