आखिर सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन की दवा खाना एक हफ्ते से क्यों बंद कर दिया था? क्या थी वजह

By रेनू तिवारी | Jun 15, 2020

बॉलीवुड के सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबरे से पूरा देश गमगीन हैं। आखिर क्यो इतनी छोटी सी उम्र में सुशांत से दुनिया को छोड़ने का फैसला कर लिया। सुशांत आखिर किन परेशानियों से घिरे हुए थे जिसके चलते उन्होंने अपने आपको मिटा लेने जैसा कदम उठा लिया। सुशांत के परिवार वालों सहित तमाम लोगों के दिल में ये सवाल हैं कि आखिर क्यों सुशांत तुमने ऐसा किया। 

इसे भी पढ़ें: आत्महत्या से पहले सुशांत सिंह राजपूत के वो आखिरी 24 घंटे कैसे बीते? जानें पूरी कहानी

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। फिल्म जगत की हस्तियां और उनके प्रशंसक इस खबर से स्तब्ध रह गए। इस युवा अभिनेता को खोने वाले उनके प्रशंसकों की जुबां पर सिर्फ एक ही सवाल है, आखिर क्यों? आखिर ऐसा क्या हुआ कि करियर के अच्छे मुकाम पर पहुंचने के बावजूद 34 वर्षीय अभिनेता ने ऐसा कदम उठाया।

पश्चिमी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने कहा, ‘‘उनका शव 14 जून रविवार को बांद्रा स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका मिला। हम जांच कर रहे हैं।’’ बांद्रा पुलिस के सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर 28 वर्षीय दिशा सालियान ने नौ जून को एक इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिछले सप्ताह राजपूत ने सालियान की मौत पर शोक जताया था और इसे ‘‘दिल दहला देने वाली खबर’’ बताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘‘यह बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।’’  

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका