अमेठी के बाद वायनाड को भी छोड़ सकते हैं राहुल गांधी, जानें इस बार कहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

By अंकित सिंह | Feb 28, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की अपनी वायनाड संसदीय सीट छोड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे, एक कर्नाटक या तेलंगाना से और एक उत्तर प्रदेश से। ताजा घटनाक्रम केरल में सीट-बंटवारे की बातचीत के बीच आया है, जहां इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) कांग्रेस पर इस बार 2 के बजाय 3 सीटें देने का दबाव बना रही है। IUML वायनाड से चुनाव लड़ना चाहती है क्योंकि उसके अधिकांश मतदाता मुस्लिम समुदाय से हैं।

इसे भी पढ़ें: 'राहुल गांधी और कांग्रेस को सोचने की जरूरत है', वायनाड सीट को लेकर बृंदा करात ने दी बड़ी नसीहत

इस बीच, सीपीआई (एम) नेता बृंदा करात ने दावा किया कि कांग्रेस केरल में लेफ्ट के खिलाफ लड़ रही है। उन्होंने कहा कि सीपीआई ने वायनाड सीट से 'महिला आंदोलन' में अहम भूमिका निभाने वाली कॉमरेड एनी राजा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अब वह पूरे एलडीएफ की ओर से उम्मीदवार होंगी। राहुल गांधी और कांग्रेस को सोचने की जरूरत है, वो कहते हैं कि उनकी लड़ाई बीजेपी से है. केरल में अगर आप आते हैं और वामपंथियों के खिलाफ लड़ते हैं तो आप क्या संदेश दे रहे हैं? इसलिए उन्हें अपनी सीट के बारे में एक बार फिर से सोचने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश