आनंद महिंद्रा के ट्वीट के बाद कंपनी ने कर दी विशाल गर्ग की छुट्टी, 900 कर्मचारियों को एक झटके में काम से निकाला था

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 11, 2021

कॉर्पोरेट गलियारों में एक ही नाम की चर्चा हर तरफ हो रही है। और वह नाम है Better. com के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर विशाल गर्ग। विशाल गर्ग ने पिछले दिनों एक जूम कॉल के दौरान 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।  अब इसी पूरे प्रकरण में महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष  आनंद महिंद्रा ने भी अपनी बात कही है। आनंद महिंद्रा ने कहा कि क्या इतनी बड़ी गलती करके किसी कंपनी के सीईओ बच सकते हैं? आपको बता दें कि विशाल गर्ग के इस कदम की आलोचना पूरी दुनिया में हो रही है।  बाद में विशाल गर्ग ने भी खुद माना था कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। आनंद महिंद्रा के ट्वीट  के कुछ ही घंटे बाद विशाल गर्ग को छुट्टी पर भेज दिया गया।

 आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर लिखा है, मैं जानने के लिए बेचैन हूं कि क्या आपको लगता है कि एक सीईओ को इस तरह की गलती के बाद बच सकता है? क्या यह उचित है और क्या हमें उसे दूसरा मौका देना चाहिए? आपको बताते चलें कि महिंद्रा के करीब ट्विटर पर 8.50 मिलीयन फॉलोअर्स है। लोग भी इस मुद्दे पर लगातार अपनी राय रख रहे हैं।

 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोग यह लिख रहे हैं कि विशाल गर्ग को दूसरा मौका नहीं मिलना चाहिए। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा की बहस इस बात पर नहीं होनी चाहिए कि उन्हें दूसरा मौका मिले या ना मिले। यह जानना जरूरी है कि क्या उनमें लीडर बनने लायक आवश्यक सहानुभूति है। वही एक दूसरे यूजर ने लिखा अगर वह अपने 900 स्टाफ के लोगों को दूसरा मौका देते हैं तो उन्हें भी फिर से मौका मिलना चाहिए।

जूम कॉल मीटिंग में विशाल ने कहा था कि अगर आप जूम वीडियो कॉल का हिस्सा है तो आप उन बदकिस्मत लोगों में से एक हैं जिन्हें आज नौकरी से निकाला जा रहा है। एक कर्मचारी इस कॉल को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया।

 अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक विशाल गर्ग ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनसे एक बड़ी गलती हो गई है। इस पूरे प्रकरण के बीच चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर विशाल गर्ग को तत्काल छुट्टी पर भेज दिया गया है। कहां जा रहा है अब चीफ फाइनेंशियल ऑफीसर केविन रयान विशाल गर्ग का कामकाज देखेंगे। और बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे। आपको बता दें कि  दरअसल  विशाल गर्ग ने अपनी सॉफ्ट  बैंकिंग फाइनेंस कंपनी better.com के 900 स्टाफ को एक जूम  मीटिंग के दौरान महक 3 मिनट में नौकरी से निकाल दिया था। स्टाफ को नौकरी से निकालने की वजह उन्होंने कंपनी को हो रहा था घाटा बताया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उन्हें जमकर ट्रोल किया। बाद में गर्ग ने अपने स्टाफ से माफी मांगी और स्टाफ को लेटर भी लिखा।

प्रमुख खबरें

DGTR ने चीन समेत 4 देशों से Aluminium उत्पादों पर शुरू की एंटी-डंपिंग जांच

Hamilton में बारिश के कारण तीसरा ODI रद्द, 5 मैचों की सीरीज में Team India 2-0 से आगे

Karnataka Congress ने विज्ञापनों पर खर्च किए 473 करोड़, BJP का हमला

Rajiv Gandhi की हत्या से दो माह पूर्व Rahul Gandhi ने जताई थी सुरक्षा पर चिंता, Sonia Gandhi का संस्मरण