Arratai ऐप के बाद Zoho Mail की चर्चा, Gmail से आसानी से करें शिफ्ट, बस करनी होगी ये छोटी-सी सेटिंग ऑन

By Kusum | Oct 12, 2025

Arratai ऐप के बाद अब Zoho Mail चर्चा में है। इस ऐप ने सबको अपनी तरफ खींचा है। पीएम मोदी के स्वदेशी ऐप अपनाएं के आह्वान के बाद देशभर में लोग अब अपने ईमेल और ऑफिस वर्क के लिए भी स्वदेशी ऑप्शन को चुन रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी जीमेल से Zoho mail पर शिफ्ट होने की सोच रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

इन आसान स्टेप से आप जीमेल से जोहो मेल को शिफ्ट कर सकते हैं

  • सबसे पहले अपने जीमेल अकाउंट में लॉग इन करें
  • इसके बाद ऊपर दाईं ओर सेटिंग आइकन पर क्लिक रें और See All Settings सेलेक्ट करें।
  • इधर से अब Forwarding and Pop/IMAP टैब को सेलेक्ट करें।
  • अब फॉरवार्डिंग सेक्शन में अपना जोहो मेल ईमेल एड्रेस एंटर करें। 
  • जोहो मेल पर जीमेल की ओऱ से कन्फर्मेशन लिंक भेजा जाएगा। 
  • अब उस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके जीमेल पर आने वाले सारे ईमेल जोहो मेल पर दिखाई देंगे। 
  • जीमेल अकाउंट के ईमेल जोहो मेल पर आप जितने चाहें उतने फॉरवर्ड कर सकते हैं। 

जीमेल से जोहो मेल फॉरवर्ड करते समय आप ये सेलेक्ट कर सकते हैं कि जीमेल अकाउंट में आने वाले ईमेल का क्या होना चाहिए। इसका मतलब आप चाहें तो इन्हें Keep Gmail Copy in Inbox मतलब जीमेल में ईमेल बनी रहे या Mark Gmail Copy as read, Gmail में ईमेल रीड दिखे या फिर Archive Gmail Copy मतलब Gmail में ईमेल आर्काइव हो जाए जैसे ऑप्शन चुन सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार