गुजरात के कच्छ में हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थिति शांतिपूर्ण, सुरक्षा के भारी इंतजाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2022

भुज। गुजरात के कच्छ जिले के माधापुर गांव में हुई एक हत्या के मामले में वांछित एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों के लिए बनाए गए ‘स्मृति वन’ स्मारक से माधापुर केवल चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्मारक का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उद्घाटन करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: पुलिस सोनाली फोगाट हत्या मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही: कांग्रेस नेता लोबो

विहोल ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रादेशिक रिजर्व पुलिस (एसआरपी), त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है। रबारी समुदाय के लोगों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया था और आरोपी की गिरफ्तारी होने तक परेश के शव को लेने से इनकार कर दिया था। सना को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने शव ले लिया था। शुक्रवार शाम को परेश के अंतिम संस्कार से लौटते समय आक्रोशित भीड़ ने दुकानों और उपासनास्थल में तोड़फोड़ की। मृतक के भाई ने शुक्रवार दोपहर को माधापुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में