AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की बढ़ाई गई सुरक्षा, कार पर हुआ था हमला

By अनुराग गुप्ता | Feb 04, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर गुरुवार की शाम हुए कथित हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की सुरक्षा की समीक्षा की और उन्हें तत्काल प्रभाव से सीआरपीएफ की जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। 

इसे भी पढ़ें: ओवैसी के काफिले पर फायरिंग, दो गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी 

हमले को साजिश बताते हुए ओवैसी ने बाद में अपने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा था कि ना डरने वाला हूं, ना सिक्योरिटी लेने वाला हूं। मैं अपना चुनाव प्रचार जारी रखूंगा। अगर किसी माई के लाल में दम है तो मार के दिखाए मुझे। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक, ओवैसी के हमलावरों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ओवैसी के हिंदू विरोधी बयानों से आहत होकर उन्होंने यह हमला किया है।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते