Mira Road Murder Case | महिला की बर्बर हत्या के बाद सोसायटी में पसरा सन्नाटा, परिसर को सेनेटाइज किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2023

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक फ्लैट में महिला के शव के टुकड़े मिलने की घटना के तीन दिन बाद भी आवासीय सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि वे अभी भी सहमे हुए हैं और इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पाए हैं कि ऐसी भयानक घटना उनके आसपास हुई है। मीरा भायंदर इलाके में बुधवार को एक इमारत के सातवें तल पर एक फ्लैट में 36-वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था, जिसके कई टुकड़े किए गए थे और इन टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला गया था।

इसे भी पढ़ें: गोडसे को ‘सपूत’ बताने संबंधी बयान को लेकर सिब्बल ने गिरिराज सिंह पर साधा निशाना

न्होंने बताया कि एक टीम मौके पर पहुंची और वहां महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसे कई टुकड़ों में काटा गया था। उन्होंने बताया कि एक कमरे में उन्हें एक प्लास्टिक बैग और खून से सनी आरी मिली, लेकिन रसोईघर में घुसते ही पुलिसकर्मी दंग रह गये। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रसोई में, पुलिस को प्रेशर कुकर में उबला हुआ मानव मांस और महिला के बाल फर्श पर पड़े मिले। उन्होंने बताया कि आधी जली हड्डियां और मांस बाल्टियों और टब में था। पड़ोसियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस को बताया था कि साने पिछले कुछ दिनों से आवारा कुत्तों को कुछ खिला रहा था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर