पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद बोले सिद्धू, आलाकमान के 18 सूत्रीय एजेंडा करेंगे लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू नेपार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शीर्षनेतृत्व का आभार जताते हुए सोमवार को कहा कि मेरा सफर अभी शुरू हुआ है। क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच कई महीनों की कड़वाहट और गुटबाजी के दौर के बाद एक दिन पहले ही सिद्धू को कांग्रेस की पंजाब इकाई की कमान सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सोमवार को दिनभर नेताओं और मंत्रियोंसे मुलाकात में व्यस्त रहे सिद्धू ने कहा कि वह जीतेगा पंजाब मिशन को साकार करने और राज्य में पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ मिलकर काम करेंगे। सिद्धू ने ट्वीट किया, आज से हम सभी को एक ही सपने के लिए आगे बढ़कर काम करना और पंजाब में कांग्रेस के अजेय किले को मजबूत करना है। मैं माननीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का विशेष रूप से आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। सिद्धू सोमवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह, रजिया सुल्ताना तथा सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित पार्टी के कई अन्य नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सिद्धू को रविवार रात पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) का प्रमुख नियुक्त किया। सिद्धू ने सुनील जाखड़ की जगह ली है। अमरिंदर सिंह के कड़े विरोध के बावजूद सिद्धू को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सिद्धू ने कहा कि वह “जीतेगा पंजाब“ मिशन को पूरा करने के लिए कांग्रेस परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ मिलकर काम करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Tech Sector में फिर बड़ी छंटनी, US की Opendoor ने 250 कर्मचारियों संग India को कहा अलविदा

रिकॉर्ड 6th World Cup खेलेंगे Messi-Ronaldo, Bhaichung Bhutia बोले- इनका दबदबा अब भी कायम

आज रात ईरान पर होगा बहुत बड़ा हमला? ट्रंप की सीधी धमकी, तेल भंडारों पर भी कब्ज़े का ऐलान

Bihar Liquor Ban: Minister ने बुलाई High Level Meeting, शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश