राष्ट्रमंडल खेल 2022 से निशानेबाजी के बाहर होने पर हीना सिद्धू ने कही ये बात!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

नयी दिल्ली। पिस्टल निशानेबाज हीना सिद्धू ने गुरूवार को कहा कि भारत इतना बड़ा देश है कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को बाहर करने के आयोजकों के फैसले के खिलाफ एकजुटता दिखा सकता है। भारतीय ओलंपिक संघ ने पिछले महीने धमकी दी थी कि अगर बर्मिंघम खेलों में निशानेबाजी को शामिल नहीं किया जाता है तो वे खेलों का बहिष्कार कर सकते हैं। हीना ने कहा कि खिलाड़ियों को नुकसान करने वाला कदम नहीं उठाना चाहिये। 

यह पूछने पर कि बहिष्कार का विकल्प हो सकता है, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा पहले हो चुका है। हम पहले भी बहिष्कार कर चुके हैं। भारत बड़ा देश है और हम अपनी ताकत का इस्तेमाल कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि दूसरे खिलाड़ियों को नुकसान नहीं होना चाहिये । उन्हें भाग लेने का मौका मिलना चाहिये लेकिन हमें एकजुटता दिखानी होगी। हीना ने आयोजन समिति की इस दलील को खारिज किया कि लोगों की निशानेबाजी में रूचि नहीं रह गई है । उन्होंने कहा ,‘‘ यह सही नहीं है । जो कारण उन्होंने दिया है, वह सही नहीं है। हीना ने इस बात पर तसल्ली जताई कि 2028 ओलंपिक तक तो निशानेबाजी ओलंपिक कार्यक्रम का हिस्सा है।  

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा