भारत को लगा करारा झटका, राष्ट्रमंडल खेल 2022 में नहीं शामिल होगी निशानेबाजी

shooting-not-included-in-2022-commonwealth-games-programme

पिछले साल भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने कहा था कि निशानेबाजी को हटाये जाने पर भारत को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का बहिष्कार करना चाहिये।

बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में निशानेबाजी शामिल नहीं होगी जिससे भारत को करारा झटका लगा है क्योंकि गोल्ड कोस्ट में 2018 खेलों में भारत ने सात स्वर्ण समेत इस खेल में 16 पदक जीते थे। 

इसे भी पढ़ें: शॉटगन विश्व कप की महिला स्कीट स्पर्धा में महेश्वरी चौहान 21वें स्थान पर रहीं

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ कार्यकारी बोर्ड की बैठक में महिला क्रिकेट, बीच वालीबाल और पैरा टेबल टेनिस को बर्मिंघम में 2022 में होने वाले खेलों में शामिल करने को मंजूरी दे दी। 

इसे भी पढ़ें: ISSF शॉटगन विश्व कप के फाइनल में जगह नहीं बना पाये कायनान चेनाई

इस पर सीजीएफ के 51 प्रतिशत सदस्यों की मंजूरी मिलना जरूरी है। बर्मिंघम 2022 के सीईओ इयान रीड ने कहा कि हमने काफी समीक्षा के बाद महिला क्रिकेट, बीच वालीबाल और पैरा टेबल टेनिस को शामिल करने का सुझाव दिया। पिछले साल भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने कहा था कि निशानेबाजी को हटाये जाने पर भारत को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का बहिष्कार करना चाहिये। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़