जेल से रिहा होने के बाद बोले संजय राउत, मैं दिल्ली जाकर पीएम मोदी से मिलूंगा, महाराष्ट्र की नई सरकार को लेकर कही ये बात

By अभिनय आकाश | Nov 10, 2022

पीएमएलए कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शिवसेना नेता उद्धव बालासाहेब ठाकरे और सांसद संजय राउत को कल जेल से रिहा कर दिया गया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के 102 दिन बाद राउत को रिहा किया गया था। संजय राउत के जेल से बाहर आते ही शिवसैनिकों ने उनका स्वागत किया। राउत इसके बाद सिद्धिविनायक मंदिर गए और बाद में शिवाजी पार्क में शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का अभिवादन किया। उसके बाद आज दूसरे दिन जानकारी सामने आई है कि वह राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से मिलने सिल्वर ओक स्थित आवास पर जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, कई नए चेहरों को मिली जगह

संजय राउत और शरद पवार के बीच राजनीतिक नजदीकियां जगजाहिर हैं। 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद, शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया और कांग्रेस-राष्ट्रवादियों के साथ महा विकास अघाड़ी का गठन किया। राज्य में इस ऐतिहासिक प्रयोग के सूत्रधार पवार और राउत थे। राउत ने तब उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच एक कड़ी के रूप में काम किया और एक असंभव राजनीतिक गठबंधन बनाया। राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार भी बनी।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी