'बीजेपी जो कहती है वह करके दिखाती है', पीएम मोदी का तंज- कांग्रेस खुद को जनता से बड़ा समझती है

Modi hamirpur
ANI
अंकित सिंह । Nov 9 2022 1:56PM

मोदी ने कहा कि इतने वर्षों के शासन में कांग्रेस ने जो विश्वासघात किया है, जो छल किया है, उसके सबसे बड़े भुक्तभोगी हिमाचल के लोग ही हैं। जबकि भाजपा ने हिमाचल के घर-घर को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग कांग्रेस को भली भांति समझ चुके हैं, जान चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आज हिमाचल के हमीरपुर पहुंचे हैं जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज भाजपा की पहचान सुशासन से है। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। कांग्रेस का मतलब अस्थिरता की गारंटी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सैनिकों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जितना मैं हिमाचल के लोगों को जानता हूं, यहां के लोगों को जानता हूं। ये कह सकता हूं कि इस बार हिमाचल के लोग खुद ही ये चुनाव लड़ रहे हैं, खुद ही इस चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं। और दोबारा जयराम जी की सरकार बनाने का यहां की जनता ने फैसला कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में ठीक चुनाव से पहले नेताओं की 'कांग्रेस छोड़ो यात्रा', 26 ने हाथ छोड़ थामा कमल

मोदी ने कहा कि इतने वर्षों के शासन में कांग्रेस ने जो विश्वासघात किया है, जो छल किया है, उसके सबसे बड़े भुक्तभोगी हिमाचल के लोग ही हैं। जबकि भाजपा ने हिमाचल के घर-घर को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग कांग्रेस को भली भांति समझ चुके हैं, जान चुके हैं। कांग्रेस को लगता है कि हिमाचल हमेशा पांच साल इसके और पांच साल उसके के फार्मूले पर ही चलेगा। इसलिए कांग्रेस के नेता हिमाचल और यहां के लोगों की कोई परवाह नहीं करते। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हिमाचल और पूरे देश के लोग भाजपा पर बहुत विश्वास करते हैं। भाजपा पर देश का ये भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है। अभी दो-तीन दिन पहले ही देश के कुछ राज्यों में उप-चुनाव के परिणाम आए हैं। जहां कभी भाजपा को कमजोर माना जाता था, वहां भी लोगों ने कमल का फूल बढ़-चढ़कर खिला दिया है।

इसे भी पढ़ें: जयराम ठाकुर का दावा, अगले 25 साल हिमाचल प्रदेश में सत्ता में बरकरार रहेगी भाजपा

प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि जो क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाते थे, वहां से कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां बहुत ताकतवर होती थी, सरकार में होती थी या कभी मुख्य विपक्षी दल होती थी। वहां कांग्रेस की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती ही जा रही है। इससे पहले मोदी ने एक और चुनावी सभा में कहा था कि दशकों तक रही कांग्रेस की सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षित देश की महिलाएं और बहन बेटियां थीं, 2014 से पहले के दिन आपने देखें है। आपने मुझे अपना बेटा समझकर आशीर्वाद दिया और मैंने भी ठान लिया की पीढ़ियों से जो आपको समस्या आ रही हैं, उन्हें पूरा करके ही रहूंगा। हम उम्र के आखिरी पड़ाव तक, महिलाओं की हर चुनौती को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़