आलाकमान की तरफ से दिल्ली तलब के बाद बोले विक्रमादित्य, किसी को भी व्यापार करने से नहीं रोका जा रहा

By अभिनय आकाश | Sep 26, 2024

विवादास्पद आदेश पर कांग्रेस द्वारा दिल्ली बुलाए जाने और फटकार लगाए जाने के कुछ घंटों बाद हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनकी सरकार किसी को भी व्यापार करने से नहीं रोक रही है। सिर्फ उन्हें पंजीकरण कराने के लिए कह रही है। उन्होंने कहा कि हमने हिमाचल में किसी को भी व्यापार करने से नहीं रोका है, बल्कि लोगों से पंजीकरण कराने के लिए कहा है। कोई भी हिमाचल आ सकता है, किसी को रोका नहीं जा रहा है। हिमाचल की अपनी पहचान है, उत्तर प्रदेश की अपनी पहचान है। हम अपने राज्य में काम कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: UP की तरह अब हिमाचल में भी दुकानदारों को लगाना होगा नाम-पता वाला बोर्ड, सरकार ने लिया फैसला

विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने समन भेजा था, क्योंकि उन्होंने राज्य भर में खाद्य दुकानों को अपने मालिकों का नाम और पता प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया था। आदेश जारी होने के बाद, कांग्रेस सोशल मीडिया के साथ-साथ पार्टी के भीतर भी इस कदम को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आ गई, क्योंकि उसने कुछ सप्ताह पहले कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए इसी तरह के कदम की आलोचना की थी। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा