By एकता | Oct 22, 2024
जान को खतरा होने के बावजूद सलमान खान अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने में लगे हुए हैं। हाल ही में, अभिनेता को बॉडीगार्ड की मौजूदगी में बिग बॉस 18 के एक एपिसोड की शूटिंग करते देखा गया था। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें अभिनेता ने बिग बॉस के घर में मौजूद लोगों से कहा था, 'यार, कसम खुदा की, मैं अपनी जिंदगी में किन हालातों से गुजर रहा हूं और मुझे आकर ये सब संभालना है (बिग बॉस के घरवालों के बीच झगड़े), मुझे लगता है कि मुझे आज यहां नहीं आना चाहिए था। लेकिन आपको वही करना होगा जो आपको करना है।'
सिंघम अगेन इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। इसका मुकाबला कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला। इसके अलावा हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'जय बजरंगबली' भी रिलीज किया गया। इसपर भी लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। इनके अलावा फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं, जो लेडी सिंघम की भूमिका निभाने वाली हैं। अंत में, अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म में विलेन बने हैं।