Delhi में वापसी की उम्मीद को लेकर कांग्रेस के बाद भाजपा भी निकालेगी दिल्ली में 'परिवर्तन यात्रा', समिति में कई नेताओं को मिली जगह

By Prabhasakshi News Desk | Nov 25, 2024

अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सियासी संग्राम तेज हो गया है। इस चुनाव की तैयारियों को लेकर राजधानी के सभी बड़ी जोर शोर से पार्टियां जुट गयी हैं। जहाँ एक तरफ दिल्ली कांग्रेस न्याय यात्रा के जरिये मतदाताओं को आकर्षित कर रही है। तो वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी परिवर्तन यात्रा का जल्द ऐलान हो सकता है। परिवर्तन यात्रा का रोड मैप तैयार करने के लिए बीजेपी ने समिति का गठन किया है। जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बीजेपी ने सतीश उपाध्याय को परिवर्तन यात्रा समिति का संयोजक नियुक्त किया है। 

बीजेपी की तरफ से होने जा रही परिवर्तन यात्रा समिति में राजीव बब्बर, रेखा गुप्ता, सरदार राजा इकबाल सिंह, जय भगवान यादव, सतेंद्र चौधरी, राजेश गोयल, किशन शर्मा और कौशल मिश्रा को भी शामिल किया गया है। प्रदेश महासचिव विष्णु मित्तल को दिल्ली विधानसभा चुनाव समन्वय समिति का सदस्य भी बीजेपी ने नामित किया है।

बीजेपी ने कैलाश गहलोत को दी बड़ी जिम्मेदारी

हाल ही में आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कैलाश गहलोत चुनाव समन्वय समिति और चुनाव घोषणा पत्र समिति के सदस्य बनाए गए हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

चुनाव जीतना है प्रमुख लक्ष्य

सत्तारूढ़ आप की तरफ से लिस्ट जारी होने के बाद दिल्ली में चुनावी माहौल काफी ज्यादा तेज हो गया है। बीजेपी, कांग्रेस और आप जोर शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गयी हैं। एक तरफ बीजेपी रणनीति बनाने के लिए पुराने नेताओं को शामिल किया है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने दावों और वादों के साथ जनता के बीच जाने का फैसला लिया है। चुनावी शोर के बीच कांग्रेस भी दिल्ली में न्याय यात्रा निकाल कर मतदाताओं को लुभा रही है।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात