दिल्ली के बाद अब पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास कार में भीषण बम धमाका, 12 लोगों की मौत

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2025

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार को एक अदालत के बाहर आत्मघाती विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गयी।पाकिस्तान टीवी ने यह जानकारी दी। ‘डॉन’ अखबार के अनुसार यह धमाका जी-11 क्षेत्र में जिला एवं सत्र अदालत के समीप हुआ। विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। विस्फोट में अदालत के बाहर खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों में ज़्यादातर वे लोग थे जो सुनवाई के लिए अदालत आए थे। अदालत परिसर के बाहर आमतौर पर आगंतुकों की भीड़ रहती है।

इसे भी पढ़ें: दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश : पंजाब पुलिस

इस्लामाबाद में यह विस्फोट उस घटना के एक दिन बाद हुआ है जब पाकिस्तानी सेना ने अफ़ग़ान सीमा के पास ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के वाना शहर में एक सैन्य कॉलेज में कैडेटों को बंधक बनाने की आतंकवादियों की कोशिश को कथित तौर पर नाकाम कर दिया था। एपी के अनुसार, एक आत्मघाती कार हमलावर और पाँच अन्य पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादियों ने रात भर चले हमले में इस कॉलेज को निशाना बनाया। वाना को लंबे समय से पाकिस्तानी तालिबान, अल-क़ायदा और अन्य चरमपंथी समूहों का गढ़ माना जाता रहा है। 

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games 2026 में भारतीय सेना के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Cyber Fraud गिरोह का भंडाफोड़, Delhi Police ने राजस्थान और मध्य प्रदेश से छह गिरफ्तार किए

PM Surya Ghar Yojana के तहत 50 लाख से अधिक घरों में रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित

Sensex और Nifty में गिरावट, चार दिन की तेजी पर लगा विराम