शिंदे के दावे पर भाजपा की बैठक में हुई चर्चा, इंतजार के मूड में नजर आ रही पार्टी, महाराष्ट्र और जनता के हित में लेगी निर्णय

By अनुराग गुप्ता | Jun 27, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के सियासी ड्रामा जारी है। शिवसेना का बागी एकनाथ शिंदे कैंप में लगातार विधायकों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास पर मौजूदा घटनाक्रम को लेकर पार्टी नेताओं की बैठक हुई। जिसमें थोड़ा इंतजार करने की आम राय बनी। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने भाजपा कोर कमेटी की बैठक की जानकारी दी। 

सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि क्या परिस्थिति बनती है। आने वाले दिनों में स्थिति के आधार पर एक कोर टीम एक बार फिर बैठक करेगी। भाजपा तब महाराष्ट्र के हित में जनता के हित में निर्णय लेगी। 

इसे भी पढ़ें: अजीत पवार के असफल तख्तापलट की कोशिशों के साथी और महाराष्ट्र ड्रामा के लीड प्लेयर नरहरि ज़िरवाल, ठाकरे सरकार का भविष्य जिनके हाथों में है 

भाजपा की कोर कमेटी की बैठक ऐसे समय में हुई जब महाराष्ट्र में जारी सियासी ड्रामे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों की अयोग्यता कार्रवाई पर 11 जुलाई तक की रोक लगा दी है। शिवसेना बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एमवीए सरकार के खिलाफ शुरू हुई बगावत को एक हफ्ते हो रहे हैं। उनका तीन दर्जन से ज्यादा विधायकों के समर्थन का दावा है। दोनों ही पक्ष अपने रुख पर अड़े हुए हैं और लंबी लड़ाई के लिये तैयार दिख रहे हैं।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास