इमरान से चर्चा के बाद आरिफ अल्वी ने लिया फैसला, राष्ट्रपति पद से नहीं देंगे इस्तीफा

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2022

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए शहबाज शरीफ और इमरान खान की पार्टी की तरफ से शाह महमूद कुरैशी की तरफ से पर्चा दाखिल कर दिया गया है। पाकिस्तान में आज से नया तमाशा शुरू हो सकता है। एक तरफ इमरान खान ने सड़क पर उतरने का फैसला करके मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। वो बचे हुए डेढ़ साल की लड़ाई पाकिस्तान में रहकर ही लड़ना चाहते हैं और उनका मंसूबा लंबा है। लेकिन इधर पाकिस्तान के राष्ट्रपति के तरफ से भी चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

इसे भी पढ़ें: शपथ से पहले शहबाज का अग्निपथ, बेटे हमजा की विशेष कोर्ट के समक्ष पेशी, जानें क्या है पूरा मामला

सूत्रों ने आगे दावा किया कि अगर पीटीआई प्रमुख और पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने पार्टी नेताओं के परामर्श से राष्ट्रपति अल्वी को इस्तीफा देने के लिए कहा, तो वह कार्यालय छोड़ने पर विचार कर सकते हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि यदि कोई संभावित संघीय सरकार राष्ट्रपति को हटाने के लिए संवैधानिक मार्ग अपनाएगी, तो पार्टी परिस्थितियों के आधार पर निर्णय लेगी। जिसके बाद से ऐसी संभावना है कि आरिफ अल्वी नए संभावित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में पद पर बने रह सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक