नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा ने अपने फैंस को दी सलाह, वीडियो शेयर करके कह डाली यह बड़ी बात

By एकता | Apr 18, 2022

सामंथा रुथ प्रभु साउथ सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार है। अभिनेत्री इस समय अपने करियर के चरम पर पहुंच गयी हैं पर उनकी निजी जिंदगी में फ़िलहाल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। चार साल तक साथ रहने के बाद सामंथा ने पिछले साल अपने पति और अभिनेता नागा चैतन्य को तलाक दे दिया था। अभिनेत्री के फैंस के लिए काफी झटके वाली बात थी। तलाक के बाद सामंथा को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था पर अपने जिंदगी के इस बुरे दौर को पीछे छोड़ते हुए अब सामंथा खुद पर और अपने करियर पर फोकस करने में लगी हुई हैं। सामंथा भले ही अपने निजी जीवन में कितने ही बुरे दौर से गुजर रही हो पर इस चीज का असर उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर कभी पड़ने नहीं दिया।

 

इसे भी पढ़ें: रियल लाइफ में काफी हॉट दिखती हैं मुन्ना भैया की ऑन-स्क्रीन पत्नी, देखें अभिनेत्री की दिलकश तस्वीरें

दिलचस्प बात यह है कि अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने शरीर पर तीन टैटू बनवाएं हुए हैं और उनके सारे टैटू अभिनेता नागा चैतन्य से जुड़े हुए हैं। सामंथा के पहले टैटू की बात करें तो उन्होंने अपनी पीठ पर 'वाईएमसी' लिखवाया हुआ है। यह टैटू अभिनेत्री की डेब्यू फिल्म 'ये माया चेसावे' के नाम पर है। इस फिल्म में सामंथा अपने एक्स पति नागा चैतन्य के साथ रोमांस करती नजर आयी थीं। दूसरे टैटू की बात करें तो सामंथा ने नागा चैतन्य के निकनेम "चैय" को अपनी पसलियों पर गुदवाया हुआ है। तीसरे और आखिरी टैटू कि बात करें तो सामंथा ने अपनी कलाई पर Create Your Own Reality का साइन बनवाया हुआ है। आपको बता दें कि अभिनेता नागा चैतन्य की कलाई पर भी इसी तरह का टैटू बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया