Big Boss 15 के घर में शमिता शेट्टी के साथ हुई लड़ाई के बाद बोलीं राखी सावंत, कराई है ब्रेस्ट सर्जरी...

By एकता | Dec 24, 2021

बीते दिनों बिग बॉस 15 के घर में कंटेस्टंट टिकट टू फिनाले टास्क में अपना जोर आजमाते दिखें। टास्क का संचालन राखी सावंत कर रही थी। अपने संचालन के दौरान उन्होंने चीटिंग करके देवोलीना भट्टाचार्जी को जीतने में मदद की। जिसके बाद बीबी हाउस में बवाल खड़ा हो गया और राखी सावंत को खरी खोटी सुननी पड़ी। इस दौरान घरवालों के बीच जमकर लड़ाईयां भी देखने को मिली।

 

इसे भी पढ़ें: ब्रालेस होकर पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, कड़कड़ाती ठंड में लोगों के छूटे पसीने


राखी सावंत के संचालन को देखकर शमिता शेट्टी को गुस्सा आ गया और दोनों आपस में भीड़ गए। जुबानी जंग जल्द ही हाथापाई में बदल गई। इसी बीच शमिता शेट्टी ने राखी सावंत को खुद से दूर करने के लिए उन्हें धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद राखी रोने लगती हैं। राखी सावंत ने शमिता शेट्टी पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि शमिता ने उनकी ब्रेस्ट पर जोर से धक्का मारा। इसी पर शमिता कहती दिखती है कि उन्होंने राखी की ब्रेस्ट को धक्का नहीं मारा बल्कि उनके कंधे को पुश किया था। इसी बीच तेजस्वी प्रकाश बीच में आकर शमिता को राखी से माफ़ी मांग कर बात खत्म करने को कहती है पर शमिता साफ़ मना कर देती हैं।

 

इसे भी पढ़ें: अपने बोल्ड अवतार से दिलों में आग लगा रहीं हैं मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू


इसके बाद राखी सावंत, तेजस्वी और देवोलीना को रोते हुए बताती है कि बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए उन्हें कुछ सर्जरी करानी पड़ी थी। जिसमें उन्होंने ब्रेस्ट इंप्लांट भी कराया था। शमिता ने उनकी ब्रेस्ट को पुश किया। राखी ने आगे कहा कि उम्र बढ़ने के साथ इन सर्जरी में पोज का इश्यू हो जाता है। जिसकी वजह से हेल्थ इश्यू भी हो सकते हैं। दर्द नहीं हो रहा है लेकिन हल्के से धक्के से भी ये डैमेज हो जाता है। एक बार मेरा कश्मीर में एक्सीडेंट हुआ था जिसमें मेरे ब्रेस्ट डैमेज हो गए थे। इनके अंदर जो कोलेजन का बॉल होता है वो फट जाता है और पूरे शरीर में जहर फैल जाता है।

 

इसे भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: घर छोड़कर भागी मालविका, ढूंढने निकली अनुपमा से टकराई सारा अली खान


राखी सावंत को टीवी पर रोता देख उनके फैंस को बुरा लग गया और वह जमकर शमिता शेट्टी को ट्रोल करने में लग गए। घरवालों की बात करें तो देवोलीना, प्रतीक और तेजस्वी इस बात पर राखी के सपोर्ट में खड़े दिखे। बिग बॉस 14 में भी राखी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। जैस्मिन भसीन ने गुस्से में आकर उनकी नाक पर चोट पहुंचाई थी। इसपर सलमान खान ने उन्हें बहुत सुनाया था। देखते हैं इस बार वीकेंड के वार पर शमिता शेट्टी का क्या होगा।

 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील