अखिलेश के खिलाफ नामांकन भरने के बाद बोले एसपी बघेल, हल्के में ना आंके, वोट की चोट को अच्छे-अच्छे नहीं झेल पाएं

By अंकित सिंह | Jan 31, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपना दम लगाना शुरू कर दिया है। इन सबके बीच मैनपुरी की करहल सीट पर भी मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। करहल सीट से समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इन सबके बीच करहल सीट पर भाजपा ने भी बड़ा दांव खेला है। करहल सीट पर भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने भी आज ही नामांकन दाखिल किया। इसके बाद माना जा रहा है कि करहल सीट पर सियासी लड़ाई अब दिलचस्प होगी। नामांकन दाखिल करने के बाद एसपी बघेल ने कहा कि अखिलेश यादव ने भी मेरे ख़िलाफ़ नामांकन किया है। किसी को हल्का ना आंका जाए। वोट की चोट को अच्छे-अच्छे नहीं झेल पाएं हैं। एसपी बघेल ने आगे कहा कि मैं सभी शोषित, पीड़ित वंचित लोगों से अपील करता हूं कि सब लोग एक होकर आ जाए फिर हमेशा के लिए यहां से गुंडागर्दी को समाप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और संगठन के माध्यम से करहल में कमल खिलेगा। विकास और विनाश के बीच ये चुनाव होगा। करहल से चुनाव लड़ने के सवाल पर एसपी बघेल ने कहा कि इसका जवाब पार्टी देगी पार्टी ने मुझे यहां से चुनाव लड़ने के लिए कहा है और मैं पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते आ गया हूं। उन्होंने कहा कि करहल सीट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के दावेदार चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में पार्टी ने मुझे यहां भेजा है तो कुछ सोच समझकर ही भेजा होगा।

 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद