बाढ़ के बाद Delhi में अब बीमारियों का खतरा, सामने आए डेंगू के 27 मामले, स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश

By अंकित सिंह | Jul 17, 2023

दिल्ली में भले ही यमुना के जलस्तर में गिरावट देखी गई लेकिन अभी भी कई इलाकों में जलभराब की स्थिति है। यही कारण है कि दिल्ली में अब बीमारियों का भी खतरा बढ़ सकता है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ा बयान दिया है। भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी विभागों को राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ के बाद की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कंजंक्टिवाइटिस और त्वचा एलर्जी के मामले ज्यादातर दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के मद्देनजर बनाए गए राहत शिविरों से सामने आ रहे हैं। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और जलभराव के बीच इस सप्ताह यहां डेंगू के 27 मामले सामने आए। इस साल अब तक कुल 163 मामले सामने आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: अधिक पंप लगा, रिंग रोड को साफ करने के काम में लाएं तेजी, दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को दिया निर्देश

भारी बारिश के कारण वृद्धि 

सोमवार को हल्की बारिश के पूर्वानुमान के बीच पिछले दो दिनों में लगातार गिरावट के बाद भी यमुना में जल स्तर सुबह 6 बजे 205.45 मीटर से बढ़कर 8 बजे 205.50 मीटर और 11:00 बजे 205.76 मीटर हो गया, जबकि यह खतरे के स्तर से ऊपर बना हुआ है। मंत्री आतिशी ने कहा कि हरियाणा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण वृद्धि हुई है, जबकि एक अधिकारी ने इसके लिए दिल्ली में नालों से पानी छोड़े जाने को जिम्मेदार ठहराया है। दिल्ली में यमुना नदी 10 जुलाई को शाम 5 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गई। हथनी कुंड बैराज से प्रति घंटा पानी का डिस्चार्ज जो 11 जुलाई को लगभग 3,60,000 क्यूसेक तक पहुंच गया था, रविवार को रात 8 बजे 53,955 क्यूसेक था।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects