Ranbir Kapoor Birthday: फ्लॉप डेब्यू के बाद लगा दी हिट फिल्मों की लाइन, ऐसा रहा रणबीर कपूर का फिल्मी सफर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2025

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज यानी की 28 सितंबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि रणबीर कपूर का बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप रहा था। लेकिन आज इंडस्ट्री में रणबीर कपूर एक जाना-माना नाम बन गए हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी रणबीर कपूर ने अपनी मेहनत के दम पर ऑडियंस का दिल जीता और आज बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में गिने जाते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता रणबीर कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में... 

फिल्मी सफर

रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से की थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी। फ्लॉप डेब्यू के बाद भी रणबीर कपूर ने हार नहीं मानी। इसके बाद अभिनेता ने बचना ए हसीनों, वेक अप सिड, राजनीति, अजब प्रेम की गजब कहानी हिट फिल्में दीं। लेकिन इन फिल्मों में वह सुर्खियां बटोरने में नाकामयाब रहे। फिर साल 2011 में आई फिल्म 'रॉकस्टार' ने रणबीर कपूर को रातोंरात प्रसिद्धि दिलवाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और अभिनेता का करियर भी ट्रैक पर आ गया।

पहली इनकम

साल 1996 में आई फिल्मी 'प्रेम ग्रंथ' में रणबीर कपूर ने असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर अपने करियर की शुरूआत की थी। इस दौरान उनको 250 रुपए मिले थे, जोकि अभिनेता की पहली इनकम थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर, शम्मी कपूर और माधुरी दीक्षित थे। वहीं आज रणबीर कपूर एक फिल्म के लिए 70 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

रणबीर कपूर का नाम कभी उन नेपो किड से नहीं जोड़ा जाता है, जिनको अपने माता-पिता के स्टारडम की वजह से फिल्में मिलीं। रणबीर ने हमेशा ऑडियंस के सामने खुद को प्रूफ किया, तभी वह आज इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं अब अभिनेता नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में राम का किरदार निभाते नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट

US Open में Serena Williams की वापसी, Carlos Alcaraz के साथ मिक्स डबल में पेश करेंगी बड़ी चुनौती

Poonch में अनियंत्रित कार खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, 3 घायल हुए