भारत को फाइटर जेट इंजन देने के लिए भिड़े फ्रांस-ब्रिटेन, AMCA में लगेगा 240kN इंजन !

By अभिनय आकाश | Feb 16, 2026

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि इंडीजीनियस फाइटर जेट इंजन का उत्पादन अगले साल से भारत में शुरू होगा। यह बयान सामान्य नहीं था। यह संकेत था कि भारत अब जेट इंजन टेक्नोलॉजी के सबसे कठिन और विशिष्ट क्लब में प्रवेश करने जा रहा है। यूके की 240 के एन डील क्या है और एमका को इससे कितना बड़ा बूस्ट मिलेगा और कावेर इंजन प्रोग्राम का भविष्य क्या होगा। दरअसल फाइटर जेट बनाना कठिन है लेकिन जेट इंजन बनाना उससे भी ज्यादा कठिन है। एक आधुनिक टर्बो फैन इंजन में लगभग 3000 से अधिक प्रसीजन कॉम्पोनेंट होते हैं। इनमें से कई पार्ट्स 1500 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा तापमान पर काम करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: अत्यंत शक्तिशाली देश...मोदी के आने से पहले इजरायल का भारत पर बड़ा ऐलान

एमका के लिए 120 केn से शुरुआत की जाएगी और भविष्य में 240 केn तक थ्रस्ट बढ़ाने की योजना का ऑफर है। यह सामान्य लाइसेंस प्रोडक्शन नहीं है। यह को डेवलपमेंट मॉडल है जिसमें भारतीय इंजीनियर सीधे डिजाइन और विकास में शामिल होंगे। अब भारत का पांचवी पीढ़ी का फाइटर जेट प्रोग्राम एमका यानी कि एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट भविष्य की वायु शक्ति का आधार है। एमका को सुपर क्रूज स्टेल्थ हाई पेलोड और लॉन्ग रेंज जैसी क्षमताएं चाहिए। इसके लिए हाई थिस्ट इंजन जरूरी है। अगर 240 के तक की क्षमता हासिल होती है तो एमका ना केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन जाएगा। अब भारत पहले ही जनरल इलेक्ट्रिक के साथ F414 इंजन को लेकर समझौते कर चुका है। 

प्रमुख खबरें

Kriti Sanon ने यूके में सेलिब्रेट किया बर्थडे, BF Kabir Bahia की खास पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

Jauhar University पर सियासी घमासान: इमरान प्रतापगढ़ी बोले, बदले की भावना से शिक्षण संस्थान तोड़ना साजिश

Eye Flu Cases rising: देशभर में संक्रामक आई फ्लू का तांडव, डॉक्टर्स से जानें Symptoms और जरूरी सावधानी