गाजा में युद्धविराम के बाद अब ट्रंप का ध्यान रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2025

 इजराइल-हमास के बीच युद्धविराम समझौता होने के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब वह रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

ट्रंप ने अपने 2024 के चुनाव अभियान में यूक्रेन और गाजा के युद्धों को समाप्त कराने का वादा किया था और तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन की नीतियों की कड़ी आलोचना की थी। हालांकि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधे वार्ता कराने की उनकी कोशिशें अब तक नाकाम रही हैं।

गाजा में युद्धविराम के बाद ट्रंप ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने की दिशा में भी प्रगति होगी। ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच इस साल शुक्रवार को चौथी बैठक होगी।

इस बैठक से पहले ट्रंप ने कहा कि यदि पुतिन जल्द शांति वार्ता शुरू नहीं करते, तो वह यूक्रेन को टॉमहॉक क्रूज मिसाइल बेचने पर विचार करेंगे। इन मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 1,600 किलोमीटर है और ये यूक्रेन को रूसी क्षेत्र के भीतर गहराई तक प्रहार करने की क्षमता देंगी।

पुतिन ने साफ कहा है कि यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें उपलब्ध कराना ‘लक्ष्मण रेखा’ लांघना होगा तथा यह मॉस्को और वाशिंगटन के बीच रिश्तों को नुकसान पहुंचाएगा लेकिन ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।

ट्रंप प्रशासन सीनेट में लंबित उस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, जिसके तहत रूस से तेल, गैस और यूरेनियम खरीदने वाले देशों पर भारी शुल्क (टैरिफ) लगाने का प्रावधान है।

प्रमुख खबरें

Share Market में गिरावट के बीच Rupee की दमदार वापसी, Dollar के मुकाबले 16 पैसे मजबूत

World Yogasana Championship: अहमदाबाद में इतिहास रचने को तैयार USA की टीम, 60 से ज्यादा देश लेंगे हिस्सा

परीक्षा अनियमितताओं पर युवा कांग्रेस का देशव्यापी हल्लाबोल! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग

फोन पर Donald Trump ने की Netanyahu से की गालियां देकर बात! धमकी दी और कहा- अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते