World Yogasana Championship: अहमदाबाद में इतिहास रचने को तैयार USA की टीम, 60 से ज्यादा देश लेंगे हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2026

अमेरिका की योग टीम चार से आठ जून तक अहमदाबाद में होने वाली पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में भाग लेगी। अमेरिकी योग संघ (यूएसवाईए) की विज्ञप्ति के अनुसार अमेरिकी योगासन खेल महासंघ (यूएसआईएसएफ) ने यूएसवाईए और विश्व योगासन के सहयोग से यह टीम तैयार की है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि अमेरिकी योग संघ और यूएसवाईएसएफ के संस्थापक एवं अध्यक्ष बलविंदर सिंह 11 सदस्यीय अमेरिकी टीम का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘यह चैंपियनशिप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकता, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और योगासन को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’ इस चैंपियनशिप में प्रतियोगी सात आधिकारिक योगासन श्रेणियों में भाग लेंगे, जिनमें कलात्मक और लयबद्ध योग वर्ग शामिल हैं। इसमें खिलाड़ियों का मूल्यांकन वैश्विक मानकीकृत निर्णायक मानदंडों के तहत शक्ति, लचीलापन, संतुलन, सहनशक्ति और सटीकता के आधार पर किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Sheetal Devi ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, Omar Abdullah ने दी बधाई

Bank Strike: 5-Day Work Week को लेकर इस बार सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड़ में हैं Bank Employees Unions

Ganesh Chaturthi special: Puducherry के Manakula Vinayagar Temple की महिमा और इतिहास

18th BRICS Summit: दिल्ली पहुंचे Antonio Guterres, भारत के नेतृत्व में Global Governance Reforms पर बड़ा मंथन