गाजा के बाद वेस्ट बैंक को नेतन्याहू ने किया धुंआ-धुंआ, एयर स्ट्राइक कर 10 आतंकवादी को किया ढेर

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2025

एक तरफ गाजा में संघर्ष विराम कि कोशिशें आकार ले रही है वहीं दूसरी तरफ अब वेस्ट बैंक में इजरायल का नया ऑपरेशन शुरू हो गया है। इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उन्होंने वेस्ट बैंक शहर तमोउन में एक हवाई हमला किया जिसमें 10 आतंकवादी मारे गए। 7 अक्टूबर, 2023 को इज़राइल पर हमास के नेतृत्व वाले हमलों में हिस्सा लेने वाले फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) ने पुष्टि की कि हमले में उसके आतंकवादी विंग, कुद्स ब्रिगेड के छह सदस्य मारे गए, जिनमें तीन कमांडर और तीन लड़ाके शामिल थे। फ़िलिस्तीनी राष्ट्रीय प्राधिकरण द्वारा संचालित समाचार एजेंसी वफ़ा के इस फ़ुटेज में भीड़ को तमोउन की सड़कों पर शव ले जाते हुए दिखाया गया है।

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए