Himachal के बाद मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद को तोड़ने आया बुलडोजर, भड़की मुस्लिम भीड़, बवाल शुरू

By अभिनय आकाश | Sep 21, 2024

मुंबई के धारावी इलाके में 90 फीट रोड पर बनी सुभानी मस्जिद को अनाधिकृत बताते हुए बीएमसी की टीम इसे गिराने पहुंची है। मुस्लिम समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। बड़ी संख्या में बीएमसी के खिलाफ लोग एकट्ठा होकर नारेबाजी कर रहे हैं। एक चिट्ठी भी सामने आई है जिसमें लिखा गया है कि मस्जिद के ध्वस्तीकरण के लिए बीएमसी की टीम पुलिस प्रोटेक्शन के साथ 21 सितंबर यानी आज के दिन सुबह नौ बजे आने वाली है। इसलिए आप सभी लोगों से गुजारिश है कि मस्जिद के हिफाजत के लिए ज्यादा से ज्यादा तादाद में जमा हो। जिसके बाद धारावी में बीएमसी के एक्शन से पहले बड़ी संख्या में भीड़ जुटाई गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी धारावी की रोड पर तैनात किया गया। 

इसे भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र में डरपोक सरकार', संजय राउत का बयान, पीएम मोदी एक राष्ट्र-एक चुनाव की बात करते हैं, लेकिन...

बीएमसी की कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों लोग वहां स्थित धारावी पुलिस स्टेशन के बाहर भी जमा हो गए और सड़क पर बैठ गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मस्जिद का एक प्रतिनिधिमंडल, बीएमसी अधिकारी और धारावी पुलिस फिलहाल मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। इस बीच, सांसद वर्षा गायकवाड़ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और इस मुद्दे पर चर्चा की। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री शिंदे से धारावी के महबूब - ए - सुबानिया मस्जिद को आई बीएमसी की डिमोलिशन की नोटिस को लेकर मुलाकात की और लोगों की भावनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री से सकारात्मक बातचीत हुई। उन्होंने कहा की वे संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे और आश्वासन दिया की तोड़क कार्यवाही पर रोक लगा दी जायेगी। 

प्रमुख खबरें

जब पाकिस्तान ने युद्धविराम मांगा तो हमने कराया इंतज़ार, ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान का बड़ा खुलासा

Supreme Court ने Anwar Dhebar को दी अंतरिम जमानत, राज्य से बाहर रहने का निर्देश

Dilip Gavit Asian Games में विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे, 100 और 400 मीटर पर नजर

RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत किया