By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 05, 2026
मुंबई, पांच नवंबर विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती के दबाव में रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर 94.55 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को निचले स्तर पर थोड़ा समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.36 प्रति डॉलर पर खुला।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत फिसलकर 101.22 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.04 प्रतिशत फिसलकर 93.64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,403.71 अंक उछलकर 78,689.87 अंक पर जबकि निफ्टी 378.85 अंक चढ़कर 24,340.40 अंक पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 7,284.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।