इक्रा के बाद, केयर रेटिंग्स ने अपने प्रबंध निदेशक मोकाशी को छुट्टी पर भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

नयी दिल्ली। इक्रा के बाद अब केयर रेटिंग्स ने अपने प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मोकाशी को छुट्टी पर भेज दिया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को मोकाशी के खिलाफ एक ‘गुमनाम’ शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर जांच पूरी होने तक मोकाशी को छुट्टी पर भेजा गया है। केयर रेटिंग्स ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि कंपनी ने टी. एन. अरुण कुमार को अंतरिम मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया है। अभी वह कार्यकारी निदेशक (रेटिंग्स) हैं। 

इसे भी पढ़ें: रामदेव पर मेहरबान महाराष्ट्र सरकार, BHEL की जमीन पर इकाई लगाने के लिये आमंत्रित किया

इसमें कहा गया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में फैसला किया गया है कि सेबी को मोकाशी के खिलाफ मिली गुप्त शिकायत पर जांच पूरी होने तक उन्हें छुट्टी पर भेज दिया जाए। इससे पहले इसी सप्ताह इक्रा ने अपने प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेश टक्कर को जबरन अवकाश पर भेजा था। सेबी ने कुछ चिंताएं जताई थीं जिसके बाद जांच पूरी होने तक टक्कर को छुट्टी पर भेज दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण में 88,609 करोड़ रुपये की गिरावट

मीडिया की नौ मई को आई खबरों में कहा गया है कि आईएलएंडएफएस की ट्रिपल ए रेटिंग को ‘प्रभावित’ करने को लेकर इक्रा के शीर्ष अधिकारियों की जांच चल रही है। टक्कर काफी समय से इक्रा में हैं और रिजर्व बैंक ने हाल में उन्हें आवास वित्त प्रतिभूतिकरण बाजार के विकास पर समिति में सदस्य नियुक्त किया है। इस समिति के प्रमुख बेन एंड कंपनी के हर्षवर्धन हैं। 

प्रमुख खबरें

West Asia में तनाव, क्या Hormuz से गुजरेंगे भारतीय जहाज? Kejriwal ने PM Modi से मांगा जवाब

Explained | मार्केट क्रैश! Sensex 900 अंक टूटा, Nifty में भी हाहाकार, क्या युद्ध और $100 का कच्चा तेल ले डूबेगा बाजार?

Mojtaba Khamenei ज़ख्मी हैं, लेकिन शायद ज़िंदा हैं, ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर Donald Trump का दावा

Chaitra Navratri 2026 Puja Guide: कलश स्थापना समेत इन 5 खास नियमों का रखें ध्यान, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा