न्यूजीलैंड के कारण भारत को हुआ नुकसान, WTC Final के लिए टीम इंडिया कैसे करेगी क्वालीफाई? जानें पूरा समीकरण

By Kusum | Oct 21, 2024

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। जिसके बाद कीवी टीम 1-0 से आगे है। इस हार के साथ ही भारत का डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने का गणित बिगड़ गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भारत का जीत का प्रतिशत 74.24 था, जो अब घटकर 68.06 का रह गया है। हालांकि, टीम इंडिया अभी भी पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है।

भारत को अपने दम पर डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो 7 में से 5 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। अगर टीम इंडिया ऐसा करने में कामयाब रहती है तो अंत में उनके खाते में 68.42 प्रतिशत अंक होंगे। 

पिछले दो डब्ल्यूटीसी चक्र पर नजर डालें तो भारत ने 2021 में 70.58 प्रतिशत अंकों के साथ तो, 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने 66.7 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इस दौरान दूसरे पायदान पर रही न्यूजीलैंड और भारत की टीमें क्रमश: 63.63 व 58.8 प्रतिशत के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। 

ऐसे में भारत के पास फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए 68.42 पर्याप्त होंगे। वहीं अगर टीम बने 7 में से चार मैच जीतती है और दो मुकाबले ड्रॉ रहते हैं तो भी भारत के फाइनल में पहुंचने के चांसेस रहेंगे। इस स्थिति में टीम इंडिया के खाते में 66.67 प्रतिशत अंक होंगे। 

वहीं भारतीय टीम को बचे 7 में से 2 से ज्यादा मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ता है तो उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

Gujarat Schools Entry Rules: बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, लिखित अनुमति अनिवार्य

Poland PM Donald Tusk पहुंचे नई दिल्ली, PM Modi संग करेंगे रणनीतिक वार्ता

शहरी विकास भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो, Vishnu Deo Sai ने दिए निर्देश

Baba Siddique Murder Case: Anmol Bishnoi की कस्टडी पर Mumbai Court ने मांगी रिपोर्ट