भारत के बाद रूस को भी आंखें दिखाने की कोशिश कर भी रहा था बांग्लादेश, मिल गई सख्त चेतावनी

By अभिनय आकाश | Dec 26, 2024

बांग्लादेश तेजी से अपनी कब्र खोद रहा है और हर दिन उसे गहरा भी करता जा रहा है। बांग्लादेश ने भारत को धमकी देने के बाद अब रूस को भी विवाद में घसीट लिया है। एमजीआर रूस और भारत ने मिलकर बांग्लादेश की धज्जियां उड़ा दी हैं। रूस ने दहाड़ते हुए बांग्लादेश को धोया है तो वहीं भारत ने कूटनीतिक खामोशी से बांग्लादेश को जबरदस्त झटकवड़िया है। दरअसल, रूस बांग्लादेश के पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट बना रहा है। इस प्रोजेक्ट में कुछ भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम रूपपुर पावर न्यूक्लियर प्लांट है। रूस और भारत के साथ मिलकर ही शेख हसीना ने बांग्लादेश में शुरू करवाया था। रूपपुर प्रोजेक्ट पर जबरदस्त गति से काम चल रहा था मगर शेख हसीना के तख्तापलट के बाद प्रोजेक्ट लटकता दिख रहा है। 

इसे भी पढ़ें: रूस का यूक्रेन की इमारत पर मिसाइल से हमला, एक व्यक्ति की मौत

एक बयान में रोसाटॉम ने दोहराया कि 2.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रूपपुर परियोजना पारदर्शी है और वह अदालत में मामले का बचाव करने के लिए तैयार है। रोसाटॉम अपनी सभी परियोजनाओं में खुलेपन की नीति और भ्रष्टाचार से निपटने, पारदर्शी खरीद प्रणाली बनाए रखने के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध है। बाहरी ऑडिट नियमित रूप से परियोजना की व्यावसायिक प्रक्रियाओं के खुलेपन की पुष्टि करते हैं। रोसाटॉम स्टेट कॉरपोरेशन अदालत में अपने हितों और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए तैयार है।

जहां तक बात भारत की खामोशी की है तो आपको बता दें कि बीते दिन ही बांग्लादेश ने भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है। लेकिन भारत ने इसका कोई जवाब नहीं दिया है। वैसे भी भारत जवाब क्यों दे? मोहम्मद यूनुस चुनी हुई सरकार के नेता नहीं हैं, उन्हें तो तब तक सत्ता में बिठाया गया है जब तक बांग्लादेश में चुनाव न हो जाये। ऐसे में भारत सरकार मोहम्मद यूनुस को जवाब देने के लिए बाध्य नहीं है।

Stay updated with International News in Hindi

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश