By निधि अविनाश | Mar 28, 2020
नई दिल्ली। रविवार यानि की 22 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह सात बजे से रात के नौ बजे तक 'जनता कर्फ्यू' का ऐलान किया था। इस जनता कर्फ्यू के मुताबिक देशवासियों को ताली, थाली, घंटी और शंख बजाकर डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करना था। कोरोना वायरस की महामारी में लोगों की जान को बचाने के लिए पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि इस कर्फ्यू में शाम 5 बजे भारत के सभी देशवासी देशभर के डॉक्टरों का ताली, थाली बजाकर शुक्रिया करें। अब भारत जैसा ही नजारा कुछ ब्रिटेन में भी देखने को मिला है। जिस तरीके से पूरा भारत तालियों से गूंज उठा था वैसा ही कुछ अब ब्रिटेन में भी देखने को मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें: प्रिंस चार्ल्स के बाद अब PM बोरिस जॉनसन भी कोरोना से संक्रमित,ट्वीट कर दी जानकारी
हॉलीवुड स्टार एमा वाटसन के अलावा इंग्लैंड के रॉयल फैमिली ने भी हेल्थ वर्कस के लिए तालियां बजाकर शुक्रिया किया। आप यह तस्वीरें और वीडियो रॉयल फैमिली के इंस्टाग्राम अंकाउट पर आसानी से देख सकते है। जिसमें कैंब्रिज के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरिन के बच्चें प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस शर्लेट और प्रिंस लुईस ने तालियां बजाते हुए दिख रहे है।