Summer Care: गर्मियों में इन लोगों को लू लगने का सबसे ज्यादा होता है खतरा, जानिए कैसे करें अपना बचाव

By अनन्या मिश्रा | May 21, 2024

अप्रैल-मई का महीना आते ही गर्मी अपने पूरी शबाब पर होती है। हर रोज तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है। वही चिलचिलाती धूप, गर्मी और गर्म हवाओं से इंसान से लेकर जानवर तक बेहाल रहता है। गर्मियों में मौसम में खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। वहीं गर्मी में सबसे ज्यादा खतरा लू लगने का होता है। आपको बता दें कि कई बार लू लगने के कारण व्यक्ति की जान तक चली जाती है। 

इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में दिल को कैसे रखें हेल्दी? एक्सपर्ट ने बताई ये टिप्स

लू की चपेट में आने के पांच कारण

अगर आप एसी में रहते हैं और एसी वाले कमरे से निकलकर फौरन धूप में जाते हैं। तब भी आपको लू लग सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आप नॉर्मल टेंपरेचर से निकलकर हाई टेंपरेचर में जाते हैं, तो शरीर का तापमान अचानक से बढ़ जाता है। ऐसा हीट स्ट्रोक के कारण होता है। इसलिए यदि आपको धूप में जाना हो, तो पहले कमरे के तापमान को सामान्य करें और उसके बाद ही बाहर निकलें।

वहीं लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहने से बहुत तेज प्यास लगने लगती है। हम सभी अक्सर धूप से आने के फौरन बाद ठंडा पानी पीते हैं। जिसके कारण हमारे शरीर का तापमान गड़बड़ा जाता है और हम लू की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए हमेशा धूप से आने के कुछ देर बाद ही पानी पीना चाहिए।

जब आप लंबे समय तक धूप में रहते हैं, तो शरीर में डिहाइड्रेशन होने लगता है। जिसके कारण इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी गड़बड़ हो जाता है। इस वजह से भी आपको लू लग सकती है। लू से बचने के लिए आपको कुछ-कुछ देरी पर पेय पदार्थ का सेवन करते रहना चाहिए। आप फलों का जूस और नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं।

गर्मी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धूप अपने चरम पर होती है। इस दौरान घर से बाहर निकलने पर आप लू की चपेट में आ सकती हैं। इसलिए जब भी घर से इस समय बाहर निकलें, तो सूती कपड़े पहनकर निकलें। क्योंकि सूती कपड़ों में आपकी त्वचा सांस लेती रहती है और यह शरीर के तापमान को सही बनाए रखने में मदद करता है।

अगर गर्मियों के मौसम में आप खाली पेट घर से बाहर निकलते हैं, तब भी आप लू की चपेट में आ सकते हैं। क्योंकि खाली पेट रहने से शरीर की ऊर्जा में तेजी से गिरावट होने लगती है।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास