भारत के ऑपरेशन के बाद जिहादी जनरल के तेवर हुए ढीले, कहा- हम तनाव खत्म करने को तैयार

By अभिनय आकाश | May 07, 2025

22 अप्रैल के दिन को कोई भी हिंदुस्तानी नहीं भूल सकता है। लेकिन 7 मई के दिन पर पूरा भारत गर्व महसूस कर रहा है। जो बदला भारतीय सेना ने लिया उसके लिए हर कोई जश्न के मूड में है और हर कोई भारतीय सेना को सैल्यूट कर रहा है। भारत की तरफ से चलाए गए इस स्ट्राइक को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। भारत के इस एक्शन के बाद अब पाकिस्तान के तेवर भी ढीले पड़ते नजर आ रहे हैं। कल तक हिंदू मुस्लिम करने वाले पाकिस्तान के जनरल अब शांति की बात करते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर का एक बयान सामने आया है। आसिम मुनीर कह रहे हैं कि भारत ने नहीं उकसाया तो हम तनाव खत्म करने को तैयार है। 

इसे भी पढ़ें: किसी भी कीमत पर...Pakistan को ठोकते ही कूद पड़ा ये मुस्लिम देश

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि उनका देश तनाव कम करने के लिए तैयार है - बशर्ते भारत पहले तनाव कम करने को तैयार हो।  ब्लूमबर्ग टेलीविजन से बात करते हुए, आसिफ ने इस बात पर जोर दिया कि हालांकि इस्लामाबाद का शत्रुता शुरू करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर उकसाया गया तो वह जवाबी कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएगा। हमने पिछले दो हफ्तों में लगातार कहा है कि हम भारत के खिलाफ कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करेंगे। हालांकि, अगर हम पर हमला होता है, तो हम जवाब देंगे। 

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका