शारीरिक संबंध बनाने के बाद इन 4 बातों का ध्यान रखें महिलाएं वरना झेलनी पड़ सकती हैं ये परेशानियां

By एकता | Aug 02, 2022

बिस्तर पर पार्टनर के रोमांटिक पल बिताने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। सेक्स सेशन के दौरान पार्टनर को खुद को बिस्तर पर क्या पसंद है, यह बात हर कोई ध्यान रखता है। लेकिन सेक्स के बाद शायद ही कोई अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचता है। एक्सपर्ट की मानें तो सेक्स सेशन के खत्म होने के बाद कुछ चीजें ऐसी हैं जिनसे आपको बचना चाहिए। दरअसल, लोग सेक्स के तुरंत बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप खुद को बिना किसी परेशानी में डाले सेक्स का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो सेक्स के बाद नीचे दी गई आम गलितयों को करने से बचना चाहिए।

सेक्स के बाद पेशाब करना या फिर ये कहिये की अपने ब्लैडर को खाली करना बेहद जरुरी है। ऐसा कर के आप खुद को संक्रमण के खतरे से बचा सकते हैं। अगर सेक्स के दौरान कोई बैक्टीरिया आपके यूरिनरी ट्रैक्ट में चला जाता है तो पेशाब करने से वह बाहर निकल जायेगा। आपको सेक्स के तुरंत बाद पेशाब करने की जरूरत नहीं है। आप एक घंटे बाद भी अपने ब्लैडर को खाली कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Husband's Health Care Tips: पति को रखना चाहती हैं स्वस्थ तो इन आदतों को करें उनकी दिनचर्या में शामिल, मिलेंगे सेहत को फायदे

दर्द को नज़रअंदाज़ करना

सेक्स के दौरान और बाद में दर्द होना आम बात है। लेकिन यह दर्द हमेशा मजे वाला नहीं होता। अगर आपको सेक्स के बाद लंबे समय तक दर्द रहता है या फिर असहनीय दर्द हो रहा है तो एक बार डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवा लें। कई बार सेक्स के दौरान इन्फेक्शन हो जाने की वजह से भी प्राइवेट पार्ट में दर्द होता है इसलिए अपना चेकअप जरूर करवाएं।

इसे भी पढ़ें: खराब पाचन की वजह से झेलनी पड़ सकती है कई समस्याएं, इन आयुर्वेदिक उपाय की मदद से मिलेगी राहत

टाइट अंडरगारमेंट्स पहनना

सेक्स से पहले और उसके बाद वजाइना की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरुरी है। इसलिए सेक्स सेशन खत्म होने के बाद आप टाइट अंडरगारमेंट्स पहनने से परहेज करें। टाइट अंडरगारमेंट्स पहनने की वजह से आपके प्राइवेट पार्ट के आसपास के हिस्सों में जलन हो सकती है। इसके अलावा इसकी वजह से यीस्ट इन्फेक्शन और खुजली जैसी समस्या भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए रामबाण है यह पत्ता, सेक्स और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

गर्म पानी से नहाना

सेक्स के बाद गर्म पानी से नहाना नुकसानदेह माना जाता है क्योंकि इसकी वजह से संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए आप गर्म पानी में एक चम्मच सिरका इस्तेमाल कर सकते हैं, ये स्किन की प्राकर्तिक एसिडिटी को बनाये रखेगा और आपके शरीर को साफ़ करने में भी मदद करेगा।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी