खराब पाचन की वजह से झेलनी पड़ सकती है कई समस्याएं, इन आयुर्वेदिक उपाय की मदद से मिलेगी राहत

Digestion
Prabhasakshi
एकता । Jun 6 2022 7:53PM

अच्छी डाइट का असर शरीर पर तभी दिखता है जब शरीर को उसमें मौजूद पोषक तत्व सही से मिलते हैं और आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि यह सब आपके पाचन तंत्र पर निर्भर करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आयुर्वेदिक और घरेलू तरीके बताएँगे जो आपके पाचन को ठीक करने में आपकी मदद करेंगे।

क्या अच्छा खाना खाने के बावजूद भी आपके शरीर को सही से पोषण नहीं मिल पा रहा है? अगर हाँ, तो फिर हो सकता है कि आपका पाचन सही से काम नहीं कर रहा। अच्छी डाइट का असर शरीर पर तभी दिखता है जब शरीर को उसमें मौजूद पोषक तत्व सही से मिलते हैं और आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि यह सब आपके पाचन तंत्र पर निर्भर करता है। इसलिए पाचन का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। जब पाचन में सुधार करने की बात आती है तो आप बहुत सी चीजें आजमा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आयुर्वेदिक और घरेलू तरीके बताएँगे जो आपके पाचन को ठीक करने में आपकी मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Basil Seeds: सब्जा के बीजों का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद, अधिक मात्रा में लेने से हो सकते हैं ये नुकसान

कमजोर पाचन के लक्षण

- अगर आपका पाचन कमजोर हो गया है तो खाना खाने के बाद आपको पेट फूलने की समस्या झेलनी पड़ सकती है।

- खाना खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होना भी ख़राब और कमजोर पाचन की निशानी है।

- खाना खाने के बाद थोड़ी बहुत गैस तो सबको बनती है अगर ज्यादा गैस बन रही है तो आपका पाचन ख़राब हो सकता है।

- अगर आपका पाचन कमजोर हो गया है तो खाना खाने के बाद आपको अत्यधिक थकान महसूस होगी और नींद आने लगेगी।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: लू के कहर से बचने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, शरीर में बनी रहेगी फुर्ती

पाचन ठीक करने के आयुर्वेदिक उपाय

- कच्चा और पका हुआ खाना कभी भी एक साथ नहीं खाएं, क्योंकि दोनों खाने को पचने में अलग-अलग समय लगता है। इसकी वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

- अगर आपको पाचन की समस्या है तो खाना खाने से पहले अदरक, नींबू के पेस्ट बनाकर उसमें काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें।

- दही में कभी भी नमक मिलाकर नहीं खाना चाहिए, इससे आपका पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा दही से बने रायते का भी सेवन नहीं करना चाहिए। आप चाहें तो दही में चीनी मिलाकर खा सकते हैं।

- खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है।

- पाचन को ठीक करने के लिए आप हरड़ की गोलियों का या फिर चूर्ण का सेवन भी कर सकते हैं।

- त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से भी पाचन बेहतर होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़