IPL 2026 के बाद पत्नी Anushka संग वृंदावन पहुंचे Virat Kohli, प्रेमानन्द महाराज से लिया आशीर्वाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2026

लगातार दूसरे वर्ष रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्रॉफी में जीत दिलाने वाले क्रिकेटर विराट कोहली अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा संग मंगलवार को संत प्रेमानन्द महाराज के वृन्दावन स्थित आश्रम पहुंचे और गुरु का आशीर्वाद पाकर आभार जताया। आश्रम सूत्रों के अनुसार वे दोनों मुंह पर मास्क लगाए सुबह—सुबह करीब सात बजे कार से वृन्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे और संत के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वे यहां करीब दो घण्टे तक रहे।

वे इससे पूर्व अप्रैल माह में अक्षय तृतीया के अवसर पर भी वृन्दावन पहुंचे थे और प्रेमानन्द के दर्शन कर बड़े ही प्रफुल्लित नजर आए थे। कोहली की टीम ने 31 मई को खेले गए आईपीएल के फाइनल मैच में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता था।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

प्रमुख खबरें

Asian Games में 29 सितंबर को भारतीय दल का पूरा शेड्यूल जारी, कई पदकों के लिए उतरेंगे खिलाड़ी

WPL 2027 Auction से पहले RCB ने Grace Harris को टीम से किया रिलीज

Amit Shah ने आतंकवाद रोधी प्रहार नीति के तहत हर स्तर पर स्वचालित प्रतिक्रिया तंत्र बनाने पर दिया जोर

Asian Games एथलेटिक्स में भारत की चमक, एक ही दिन में जीते 6 पदक