एक तीर से दो निशाने? Iran के बाद अब Cuba पर Donald Trump की नज़र, कही कब्ज़े की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक में कहा है कि अमेरिकी नौसेना ईरान से लौटते समय क्यूबा को अपने कब्जे में ले लेगी। गैर-लाभकारी संगठन ‘फोरम क्लब ऑफ पाम बीचेज’ के समक्ष शुक्रवार शाम अपने संबोधन में कई बार विषय से इतर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘क्यूबा में समस्याएं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईरान से लौटते समय, हमारे पास हमारा एक बड़ा विमानवाहक पोत होगा, शायद यूएसएस अब्राहम लिंकन - जो दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत है - वह आएगा, तट से लगभग 100 गज की दूरी पर रुकेगा, और वे कहेंगे, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आत्मसमर्पण करते हैं’।

क्यूबा में व्यापक सुधार के वास्ते वहां की सरकार पर दबाव बनाने के लिए ट्रंप प्रशासन महीनों से अभियान चला रहा है। इस दौरान, ट्रंप ने बार-बार धमकी दी है कि अमेरिका जो चाहता है उसे हासिल करने के लिए वह क्यूबा के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ