ईरान के बाद इजरायल के निशाने पर भारत का दुश्मन? लॉक हो गया टारगेट!

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2026

महायुद्ध में सीजफायर का ऐलान हुआ। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यहां पर यह उठ गया है क्या इजराइल का अगला टारगेट पाकिस्तान है? महायुद्ध 40 दिन तक चला। पूरा मिडिल ईस्ट बर्बाद होता रहा, तबाह होता रहा और हर तरफ बारूदी गंध फैली नजर आई। लेकिन इस बीच बहुत बड़ा दावा पाकिस्तान की तरफ से किया गया और वो दावा था मध्यस्थता को लेकर। डॉनल्ड ट्रंप ने पोस्ट भी किया। पाकिस्तान ने वहां क्रेडिट लेने की कोशिश की। लेकिन इस क्रेडिट की लड़ाई में पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका लगा है। दरअसल पाकिस्तान की तरफ से जो ऐलान किया गया था सीज फायर को लेकर उसमें यह भी दावा किया गया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ से कि यह सीज फायर लेबनान पर भी लागू होगा। दरअसल उनके शब्द कुछ यूं थे कि जितने भी एलआई हैं यूएस के और या फिर ईरान के उन हर मोर्चों पर कोई भी हमला नहीं किया जाएगा

इसे भी पढ़ें: US-Iran युद्धविराम के बीच बोले Pete Hegseth- ईरान का भविष्य हमारे हाथों में है

ईरान न्यूक्लियर हथियार डेवलप कर रहा था। एनरच यूरेनियम 60% से 90% तक ले जाता। उससे पहले ही इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान को वहां पर पूरी तरह से बराबर कर दिया, समतल कर दिया। यह लगातार दावा किया जा रहा है और अब अगले काफी वक्त तक ईरान न्यूक्लियर पावर बनने की कोशिश में कामयाब नहीं हो पाएगा। यह माना जा रहा था। और उसके बाद ईरान के बाद पाकिस्तान इजराइल के लिए दूसरा बड़ा टारगेट था और ना सिर्फ इजराइल के लिए बल्कि अमेरिका के लिए भी एक थ्रेट के तौर पर पाकिस्तान हाल फिलहाल में उभरा है। 

इसे भी पढ़ें: ईरान के Ceasefire प्लान को ओमान से बड़ा झटका, Hormuz Strait पर Toll Tax लगाने से किया इनकार

तुलसी गबार्ड यानी कि इंटेलिजेंस चीफ की तरफ से भी बात का जिक्र कुछ ही दिन पहले किया गया था कि पाकिस्तान की मिसाइल रेंज जो है वो थ्रेट हो सकती है और उसका परमाणु हथियार होना एक और बड़ा खतरा भी है। ऐसे में अब इजराइल का नेक्स्ट टारगेट जो है वो लॉक हो गया है। और डॉनल्ड ट्रंप भले इस बात का जिक्र कर रहे थे कि यह मध्यस्था हुई है। यहां पर सीज फायर किया गया है। लेकिन इजराइल ने साफ कर दिया कि वो अपना ऑपरेशन लेबनान में नहीं रोकेगा।  

प्रमुख खबरें

Farooq Abdullah ने Jammu Kashmir का राज्य दर्जा मांगा; केंद्र से रिश्तों में बदलाव का आह्वान

Dharmendra Pradhan बोले: NEET विरोध के दौरान Gen Z को गुमराह करने की कोशिश हुई

Supriya Sule का बयान: Prashant Kishor संग काम का फैसला NCP का आंतरिक मामला

Turkey ने स्पष्ट किया: Saudi Arabia और Pakistan के साथ रक्षा समझौता किसी देश के खिलाफ नहीं