इजरायल के बाद अब दोस्त रूस ने कर दिया बड़ा ऐलान, इस ज्वाइंट वेंचर से मालदीव और चीन दोनों हो जाएंगे परेशान

By अभिनय आकाश | Jan 16, 2024

मालदीव विवाद में इजरायल ने जिस तरह से भारत का साथ दिया उसने दुनिया को हैरान कर दिया। इजरायल ने भारत से दोस्ती निभाते हुए मालदीव की धज्जिय़ां उड़ा दी। इजरायल ने दुनिया से कहा कि लक्षद्वीप घूमने जाइए। इजरायल ने तो यहां तक कह दिया कि लक्षद्वीप में निवेश करना चाहता है। लेकिन मालदीव विवाद के बीच भारत के एक और दोस्त रूस का भी बयान सुनने लायक है। रूस ने भारत का नाम लेकर जो कहा है वो मालदीव के रातों की नींद उड़ा सकता है। रूस ने भारत को एक बड़ा ऑफर दिया है। रूस भारत के साथ मिलकर एक एयरपोर्ट खरीदना चाहता है। ये एयरपोर्ट ऐसी जगह पर स्थित है जहां पर भारत, चीन और मालदीव दोनों को एक साथ शिकस्त दे सकता है।

इसे भी पढ़ें: लाई चिंग-ते की जीत पर बौखलाया ड्रैगन, खाई कसम- चीन को एक होने से कोई नहीं रोक सकता

रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका में रूस के राजदूत ने कहा है कि हम मटाला एयरपोर्ट को भारत के साथ मिलकर चला सकते हैं। आपको बता दें कि श्रीलंका का ये एयरपोर्ट फिलहाल बेकार पड़ा है। शुरुआत में तो कई इंटरनेशनल एयरलाइंस इस एयरपोर्ट में अपने विमान लेकर आई। लेकिन धीरे धीरे ये एयरपोर्ट बेकार हो गया। लेकिन रूस अब भारत के साथ एक ज्वाइंट वेंचर करना चाहता है और इस एयरपोर्ट को अब दोबारा चलाना चाहता है।

प्रमुख खबरें

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई