लाई चिंग-ते की जीत पर बौखलाया ड्रैगन, खाई कसम- चीन को एक होने से कोई नहीं रोक सकता

Dragon
Creative Common
अभिनय आकाश । Jan 15 2024 12:24PM

ताइवान के लोगों ने उस शख्स को अपना राष्ट्रपति चुना है जिसे जिनपिंग बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार चीन ने कसम खाई है कि वो ताइवान में अलगाववादी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

चीन और ताइवान 75 सालों के इतिहास में इन दो शब्दों ने जियोपॉलिटिक्स के समीकरण को प्रभावित किया है। बयानों से लेकर सैन्य अभियानों के जरिए साउथ चाइना सी में हलचल जारी है। एक दिन पहले ही ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आए हैं और इसके बाद चीन काफी परेशान हो गया है। ताइवान में चीन की हार हुई है लेकिन फिर भी वो स्वाशासित राष्ट्र को अपना बताकर वहां के लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा है। विस्तारवाद के सपनों की नींद सोने वाले ड्रैगन को जोरदार झटका लगा है। आधी रात में ताइवान की सड़कों पर जश्न का माहौल देखने को मिला। विलियम लाई को ताइवान की जनता ने अपना राष्ट्रपति चुना है। अब तक उप राष्ट्रपति की भूमिका में रहे विलियम लाई रिकॉर्ड 50 लाख वोट पाकर राष्ट्रपति बने। 

इसे भी पढ़ें: अलगाववाद या स्वतंत्रता की किसी भी मुहिम को सख्ती से कुचलेंगे, ताइवान चुनाव के बीच चीन का सख्त संदेश

ताइवान के लोगों ने उस शख्स को अपना राष्ट्रपति चुना है जिसे जिनपिंग बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार चीन ने कसम खाई है कि वो ताइवान में अलगाववादी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजिंग के ताइवान मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता चेन बिनहुआ ने कहा कि हम 1992 की आम सहमति का पालन करेंगे, जो एक चीन सिद्धांत का प्रतीक है और ताइवान की स्वतंत्रता के साथ विदेशी दखल अंदाजी व अलगाववादी गतिविधियों का दृढ़ता से विरोध करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Taiwan Election 2024: चीन की धमकी के बीच नया राष्ट्रपति चुनने के लिए ताइवान में वोटिंग, अमेरिका और चीन के साथ ही विश्वभर की नजर

ताइवान ने स्व-शासित द्वीप में हुए राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव के बाद चीन की ओर से की गई भ्रामक टिप्पणी की निंदा की। ये टिप्पणी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के तहत ताइवान के चीन के साथ संबंधों या अमेरिका के साथ चीन के संबंधों के भविष्य के लिहाज से अच्छा संकेत नहीं थीं।  ताइवान के विदेश मंत्रालय के एक बयान में चीन के विदेश मंत्रालय और उसके ताइवान मामलों के कार्यालय पर चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शनिवार रात जारी किए गए संबंधित बयानों में झूठ बोलने का आरोप लगाया गया। इसने विशेष रूप से चीन द्वारा बार-बार दोहराई जाने वाली बात को मुद्दा बनाया कि ताइवान एक घरेलू चीनी मुद्दा है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़