Suriya Birthday: Garment Factory की नौकरी और कड़े Struggle के बाद ऐसे चमकी Saravanan की किस्मत

By अनन्या मिश्रा | Jul 23, 2026

साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता सूर्या आज यानी की 23 जुलाई को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। तमिल इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार ने अपने अभिनय के दम पर लाखों लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता सूर्या के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

भले ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस भी अभिनेता को सूर्या के नाम से जानते हैं। लेकिन उनका असली नाम सरवनन शिवकुमार है। निर्देशक मणिरत्नम ने उनको सूर्या नाम दिया था। जिससे अभिनेता सरवनन के साथ उनके नाम का क्लैश न हो।

फिल्मी सफर

साल 1997 में आई फिल्म 'नेरुक्कू नेर' से सूर्या ने तमिल फिल्मों में कदम रखा था। इंडस्ट्री में सूर्या के चार साल अच्छे नहीं रहे। लेकिन साल 2001 में अभिनेता को बड़ा ब्रेक फिल्म 'नंदा' से मिली। यह फिल्म कमर्शियल रूप से सफल हुई। इस फिल्म के लिए अभिनेता को बेस्ट एक्टर का तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिला था।

फिल्में

साल 2003 में सूर्या ने फिल्म 'काका काका' की। इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद उन्होंने 'पेराझागन', 'आयथा एझुथु', 'पिथमगन', 'गजनी' और 'सिलुनु ओरु काधल' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 3 बार तमिलनाडु राज्य फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया। एक्टिंग के अलावा अभिनेता ने प्रोडक्शन और प्लेबैक सिंगिंग में भी किस्मत आजमाई।

प्रमुख खबरें

Bihar Floods Update | भागलपुर में तटबंध टूटने से बढ़ी मुश्किलें, बिहार के 15 जिलों में बाढ़ पीड़ितों के लिए 1194 सामुदायिक रसोई शुरू

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें