टीम इंडिया 2020 के अंत तक ऑस्ट्रेलिया में खेल सकती है दिन-रात का टेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया दौरे पर दिन रात का टेस्ट खेल सकती है चूंकि कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि वह इस पर विचार कर सकते हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के आला अधिकारियों के साथ यहां अनौपचारिक बैठक में मुलाकात की। समझा जाता है कि इसमें कई नीतिगत मसलों पर बात की गई जिसमें आईसीसी का प्रस्तावित चार दिवसीय टेस्ट, हर साल एक वैश्विक टूर्नामेंट, बिग थ्री समेत चार देशों की सुपर सीरिज और दिन रात के टेस्ट शामिल है। 

इस बारे में किसी ने जानकारी देने से इनकार किया लेकिन समझा जाता है कि आस्ट्रेलिया में दिन रात के टेस्ट को लेकर बीसीसीआई और क्रिकेट आस्ट्रेलिया में सहमति बन गई है। भारतीय टीम ने गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद से पहला टेस्ट खेला। बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी औपचारिकतायें तय की जानी है लेकिन भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे पर दिन रात का टेस्ट खेलने की संभावना प्रबल है।’’

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA