Gujarat Election 2022 में कांग्रेस पार्टी की ये रही कमजोरी, हार के बाद रघु शर्मा ने भी दिया इस्तीफा

By रितिका कमठान | Dec 08, 2022

विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दिया है। गुजरात विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा ने हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा हाथ से लिखकर दिया है। 

इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के भी कई मुख्य कारण रहे है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक तय तरीके से ही प्रचार करती रही थी। इस चुनाव में प्रचार का सारा दारोमदार स्थानीय नेताओं के कंधे पर डाला गया था जबकि बड़े नेताओं ने प्रचार से दूरी बनाई थी। इस रणनीति का कांग्रेस को फायदा नहीं हुआ बल्कि जनता ने इस तरीके को सिरे से नकार दिया है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय नेताओं में हाईकमान की अपेक्षा कम अनुभव था। ऐसे में उन्हें यहां जनता का अधिक सपोर्ट नहीं मिला। गुजरात में कांग्रेस पार्टी के सात कार्यकारी अध्यक्ष थे। इनमें से कई अध्यक्षों को चुनावों से कुछ समय पूर्व ही नियुक्त किया गया था। इनमें कई ऐसे नेता रहे जो हाल ही में कई बड़ी जिम्मेदारी निभाते दिखे। इस बार कांग्रेस पार्टी के साथ हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर भी युवाओं को साथ लाने में सफल नहीं हो सके। हार्दिक पटेल खुद ही चुनावों से कुछ समय पूर्व कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में जुड़ गए थे।

कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी की मौजूदगी के कारण भी चुनावों में परेशान रही। आमतौर पर गुजरात में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच चुनाव होता था मगर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। आम आदमी पार्टी के आने से भाजपा को अधिक नुकसान तो नहीं हुआ मगर कांग्रेस पार्टी की स्थिति काफी कमजोर हो गई। 

भारत जोड़ो यात्रा नहीं दिखा पाई कमाल

इस चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा भी अधिक कमाल नहीं कर सकी। कांग्रेस पार्टी की इस भारत जोड़ो यात्रा का गुजरात चुनाव में कोई खास असर नहीं हुआ है। गुजरात चुनाव में कांग्रेस पार्टी कुछ खास फायदा नहीं हुआ। इससे ये साफ हुआ है कि भारत जोड़ो यात्रा पार्टी को चुनाव जीताने में कोई भूमिका नहीं निभा सकी है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार