ऑनलाइन गेम में हारने के बाद किशोर ने कर दी 12 साल के भाई की हत्या, पढ़ें पूरा मामला

By रेनू तिवारी | Dec 14, 2021

लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन गेम का काफी चलन बढ़ा है। स्कूल बंद होने के कारण बच्चों सहित युवाओं का भी काफी समय गेम खेलकर बीता है। जिस तरह गेमों की मांग बढ़ी उसी तर्ज पर नये-नये गेम भी बाजार में आये हैं। गेम जहां एक लोगों का मनोरंजन कर रहे थे वहीं इसका दुष्प्रभाव बच्चों के दिमाग पर पड़ रहा था। हाल ही में एक अपराधिक गटना सामने आयी है जिसे ऑनलाइन गेस के कारण ही अंजाम दिया गया।  राजस्थान के नागौर जिले के लाडनू कस्बे के एक 16 वर्षीय लड़के ने ऑनलाइन गेम में टोकन भुगतान को लेकर हुए झगड़े के बाद अपने 12 साल के चचेरे भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को खेत में दफना दिया और फिर सोशल मीडिया पर मृतक के चाचा से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। 

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा टूटा; निफ्टी भी नीचे

एक पुलिस वाले ने कहा आरोपी के मुताबिक उसने अपने चचेरे भाई को ऑनलाइन गेमिंग टोकन खरीदने के लिए कुछ पैसे उधार दिए थे, जिसे वह वापस नहीं कर पाया। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और उसने गुस्से में आकर 12 साल के बच्चे की हत्या कर दी। फिर उसने ऑनलाइन गेमिंग के लिए रिचार्ज टोकन खरीदने के लिए फिरौती मांगी।

प्रमुख खबरें

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश