हार के बाद रबाडा बोले, विश्व कप के फ्लाप शो से सबक ले दक्षिण अफ्रीका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2019

लंदन। कागिसो रबाडा ने स्वीकार किया कि उनकी दक्षिण अफ्रीका टीम को विश्व कप में अपने असफल अभियान से सबक लेना होगा। फाफ डु प्लेसी की टीम दो मैच बाकी रहते ही नाकआउट की दौड़ से बाहर हो गई। यह दूसरी बार है जब दक्षिण अफ्रीका विश्व कप के नाकआउट चरण में नहीं पहुंच सका। 

इसे भी पढ़ें: भारत के खिलाफ मैच से पहले विंडीज को लगा बड़ा झटका, WC से बाहर हुए रसेल

दक्षिण अफ्रीका को अब श्रीलंका और आस्ट्रेलिया से खेलना है। रबाडा ने कहा, ‘‘अब हमें आगे की सोचना है और सकारात्मक रहते हुए वापसी करनी है।’’ आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘मैने आईपीएल में इससे बेहतर खेला था। विश्व कप में मेरा प्रदर्शन औसत ही रहा। मैं इससे बेहतर कर सकता था।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह